प्रचंड गरमी में बिजली दे रही दगा

Updated:
विज्ञापन

हालात . 24 घंटे में 20 घंटे बिजली देने का दावा, पर 10 घंटे भी नहीं मिलती एक तो उमस भरी गरमी ऊपर से बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटी रही. बाद में बिजली आती व जाती रही. इससे […]

विज्ञापन

हालात . 24 घंटे में 20 घंटे बिजली देने का दावा, पर 10 घंटे भी नहीं मिलती

एक तो उमस भरी गरमी ऊपर से बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटी रही. बाद में बिजली आती व जाती रही. इससे लोगों को गरमी के साथ ही पानी की समस्या से बुरा हाल था.
कटिहार : भीषण गरमी व आसमान से आग बरसाती धूप के बीच बिजली की आंखमिचौनी आम जनजीवन के लिए भारी मुसीबत का कारण बनी हुई है. शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता इन दिनों बिजली में कटौती से आंखों-आंखों में रात काटने को मजबूर हैं. इतना ही नहीं इस मामले में दिन की हालत भी अच्छी नहीं है. शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत मिली है. रविवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति शहर में ठप रही. इसके कारण इस भीषण गरमी में लोगों का जीना दुभर हो गया.
बिजली के अभाव में इन्वर्टर पूरी तरह से फेल हो जा रहा है. पंखा, कूलर, एसी शोपीस बन गये हैं. लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. बिजली नहीं रहने के कारण पानी के लिए भी हाहाकार मचा है. ऐसे में लोगों को पीने की पानी की जहां किल्लत हो जा रही है वहीं स्न्नान करने, कपड़ा साफ करने तक में परेशानी उठानी पड़ रही है. विद्युत विभाग का कहना है कि पूर्णिया ग्रीड से ही बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गयी थी. जिसके कारण दोपहर से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इसके साथ ही बिजली के तार बदलने को लेकर भी बिजली आपूर्ति बाधित रखी जा रही है.
पंखा, कूलर व एसी घर की बढ़ा रहे शोभा
भीषण गरमी के बीच घर में लगाये गये पंखे, कूलर, एसी बिजली के अभाव में घर की शोभा बढ़ाने का काम कर रही है. बिजली आपूर्ति में हाल के दिनों में काफी गिरावट आयी है. शहरी क्षेत्र में उपभोक्ता बिजली के लिए दिन व रात दोनों में तरस रहे हैं. कई मोहल्ले में हर आधा घंटा पर बिजली कट जाती है. इसके बाद कब बिजली मिलेगी इसका कोई टाइम टेबुल नहीं है. खासकर रात में थके हारे लोग अराम करने के लिए जब जाते हैं और उस समय बिजली कट जाती है तो लोग रतजग्गा करने को विवश हो जाते हैं. विद्युत विभाग के पाधिकारी का कहना है कि अधिक लोड की वजह से आपूर्ति में फॉल्ट हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है. रविवार को छुटी के दिन भी बिजली आपूर्ति आपूर्ति की स्थिति लचर रहने के कारण लोगों की छुट्टी बेकार चली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन