युवक को घायल कर तीन लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार-पूणिया मुख्य मार्ग कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेरिया रहिका मेडिकल कॉलेज मोड़ पर तीन अपराधियों ने एक युवक से हथियार के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने दहशत के लिए फायरिंग करते हुए पीड़ित को धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया. घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार-पूणिया मुख्य मार्ग कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेरिया रहिका मेडिकल कॉलेज मोड़ पर तीन अपराधियों ने एक युवक से हथियार के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने दहशत के लिए फायरिंग करते हुए पीड़ित को धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया. घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. सौरभ ठाकुर पिता मनोज ठाकुर पूर्णिया अपने रिश्तेदार के यहां से तीन लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था.

उसी क्रम में तीन अपराधियों ने उस पर हमला करते हुए उसके पास से तीन लाख रुपये लूट लिया. सौरभ ने जब घटना का विरोध किया, तो अपराधियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया. घटना बाबत पीड़ित सौरभ के बयान पर नक्कीपुर निवासी ललन गुप्ता, आंनद सिंह, रमेश सिंह दलन निवासी पर नामजद प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज की गयी है.

कहते हैं थानाध्यक्ष
मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का आपसी रंजीश को लेकर कुछ विवाद चल रहा था. जिसमें सौरभ को विपक्षी पार्टी ने पीटकर घायल कर दिया. लूट बात को लेकर मामले की जांच की जा रही है. मामला रंजीश का है न की लूट का.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन