ePaper

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिचालन रहा बाधित

Updated at : 19 Dec 2025 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिचालन रहा बाधित

भभुआ रोड स्टेशन से पूर्व ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन

भभुआ रोड स्टेशन से पूर्व ट्रैक पर मिला युवक का शव मोहनिया शहर. गया-डीडीयू रेलखंड स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के पलका गांव निवासी अदनान खान के रूप में की गयी है. घटना गुरुवार रात की बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, भभुआ रोड स्टेशन से करीब 600 मीटर पूर्व पोल संख्या 68/22 व 68/24 के बीच ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व जीआरपी को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल मोहनिया थाना क्षेत्र में पड़ने के कारण स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया गया. इसके बाद मोहनिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की व परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया व उसे अपने साथ ले गये. हालांकि, जिस स्थान पर युवक की मौत हुई है, वहां कोई क्राॅसिंग भी नहीं है. ऐसे में युवक वहां कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय बना हुआ है. इधर, शव पूरी तरह से छत-बिछत हो गया था. शव के टुकड़ों को रेलवे ट्रैक से इकट्ठा करने में पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. शव कई टुकड़ों में बिखरा होने के कारण बोरे में बांधना पड़ा, जिसे परिजन अपने साथ लेकर गये. घटना के कारण लगभग 35 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा. इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि रेलवे पुलिस से सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गयी थी. मृतक की पहचान होने के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये थे. परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन