Kaimur News. कैमूर में सोने के भाव में 3438 रुपये की गिरावट, सब्जियां भी सस्ती

Published by : GAURI SHANKAR RAY Updated At : 11 Jun 2026 7:40 AM

विज्ञापन

भभुआ बाजार में लगीं दुकानें.

Kaimur News. भभुआ. मांग में कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को सोने के भाव में 3438 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है.

विज्ञापन

Kaimur News. भभुआ. मांग में कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को सोने के भाव में 3438 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है. बुधवार को भी सोने में 1790 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी, जबकि चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बने रहने के बाद गुरुवार को भारी गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,48,391 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है. एक दिन पहले सोने का भाव 1,51,930 प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावे 22 कैरेट सोना 1,36,600 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,12000 प्रति 10 ग्राम, चांदी-2,40,581 रुपये प्रति किलो, चांदी के जेवर-2 हजार प्रति 10 ग्राम, चांदी के बर्तन-22 सौ रुपये प्रति दस ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) रहा. स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, सोने व चांदी के दाम में अभी और उतार-चढ़ाव हो सकता है.

आलू-प्याज के भाव में अब तेजी थमी

इधर, कैमूर में बाहर से आने वाले आलू-प्याज के भाव में अब तेजी थमती दिख रही है. मंडी में गुरुवार को आलू 680 से 840 रुपये प्रति क्विंटल, तो प्याज का रेट भी 1380 से 1660 रुपये प्रति क्विंटल है. लहसुन में तेजी थमती नहीं दिख रही है. लहसुन में अब भी क्वालिटी के अनुसार 40 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है. लहसुन का 800 से 1000 रुपये क्विंटल भाव है. अनाज व दाल प्रति क्विंटल में गेहूं-2200-2500, धान (सामान्य)- 1800-2100, चना-4800-5400, मसूर-5500-6200, अरहर-6500-7500 रुपये क्विंटल बिक रहा है. तिलहन में सरसों-5000-5800 रुपये क्विंटल है.

अभी हरी सब्जियां सस्ती

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राइन ने बताया कि बाजार में केवल लहसुन व मिर्च में तेजी है, जबकि आज कल में प्याज का रेट भी गिरने की संभावना है. कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों में तेजी थी, लेकिन अब भाव गिर रहा है. हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. गरमी बढ़ने के बाद एक बार फिर जब रांची और वाराणसी से सब्जियों की आवक होने लगेगी, तो हरी सब्जी महंगी हो सकती है. बताया कि गर्मी के चलते साधारण दाम में बिकने वाली हरी मिर्च और नींबू आदि में भी काफी तेजी है. कैमूर में फिलहाल नींबू 20 रुपये जोड़ी और हरी मिर्च 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि हरा धनिया भी ढाई सौ रुपये प्रति किलो तक जा पहुचा है.

विज्ञापन
GAURI SHANKAR RAY

लेखक के बारे में

By GAURI SHANKAR RAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन