कैमूर में अगलगी की घटना: मसौढ़ा गांव में घर का राशन-कपड़े समेत पूरा सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

आग लगने से जला घर व सामान

मसौढ़ा गांव में शनिवार शाम जसवंत राम के घर अचानक आग की चपेट में आ गया. मड़ईनुमा घर के साथ-साथ अनाज, कपड़े और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है.

विज्ञापन

Kaimur fire incident: दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के मसौढ़ा गांव में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से जसवंत राम के घर में आग लग गई. आग की चपेट में आने से मड़ईनुमा घर और उसमें रखा राशन, कपड़ा समेत सभी सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है.

अचानक लगी आग, धू-धू कर जलने लगा घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मसौढ़ा गांव निवासी जसवंत राम, पिता शिव शंकर राम, मड़ईनुमा घर बनाकर गुजर-बसर करते थे. उसी घर में परिवार के अन्य सदस्य भी रह रहे थे. शनिवार की शाम अचानक अज्ञात कारणों से उनके घर में आग लग गई. आग लगते ही मड़ई धू-धू कर जलने लगी. आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और निजी संसाधनों के सहारे आग बुझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था.

चावल, दाल, आटा, कपड़े और बेड समेत सामान जला

आग की चपेट में आने से जसवंत राम का मड़ईनुमा घर पूरी तरह जल गया. घर में रखा चावल, दाल, आटा, कपड़े, बेड सहित सभी सामान आग में जलकर खाक हो गए. घटना के दौरान गैस सिलेंडर भी घर में मौजूद था. संयोग अच्छा रहा कि सिलेंडर नहीं फटा. सिलेंडर फटने की आशंका को लेकर मौके पर मौजूद लोग सहमे हुए थे. सिलेंडर नहीं फटने से लोगों ने राहत की सांस ली.

ग्रामीण ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार

मसौढ़ा गांव निवासी पूर्व प्रमुख राणा प्रताप राम ने बताया कि जसवंत राम बेहद गरीब व्यक्ति हैं. वह उनके घर के बगल में ही मड़ई लगाकर गुजर-बसर करते थे. शनिवार को अचानक आग लगने से उनका घर और खाने-पीने सहित सभी सामान जलकर खाक हो गया. उन्होंने बताया कि अब तक जसवंत राम को सरकार की तरफ से सरकारी आवास भी मुहैया नहीं कराया गया है. घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है. पूर्व प्रमुख ने जसवंत राम के परिवार को रहने के लिए तत्काल सरकारी आवास उपलब्ध कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Also Read: बिहार STF को मिलेगा नया ठिकाना, एक ही छत के नीचे बैठेंगे एसपी और डीएसपी, 63 करोड़ रुपये होंगे खर्च


विज्ञापन
Mainuudin Sah

लेखक के बारे में

By Mainuudin Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन