ePaper

Kaimur News : दुर्गावती के हथियार सप्लायर भुरानी को ढूंढ़ रही यूपी पुलिस

Updated at : 03 Oct 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : दुर्गावती के हथियार सप्लायर भुरानी को ढूंढ़ रही यूपी पुलिस

कर्मनाशा नदी तट पर अवस्थित दुर्गावती थाना क्षेत्र के कानपुर निवासी भुरानी को उत्तर प्रदेश की पुलिस हथियार सप्लाई करने के आरोप में ढूंढ़ रही है.

विज्ञापन

मोहनिया सदर. कर्मनाशा नदी तट पर अवस्थित दुर्गावती थाना क्षेत्र के कानपुर निवासी भुरानी को उत्तर प्रदेश की पुलिस हथियार सप्लाई करने के आरोप में ढूंढ़ रही है. भुरानी का नाम उस समय सामने आया जब चंदौली जिले के बलुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैदपुर गंगा पुल ग्राम तिरगावां के समीप से बलुआ गांव के रहनेवाले देवत्यागी पिता लालमन राम उम्र 24 वर्ष, कैथी गांव निवासी अनुराग सिंह उर्फ पुल्लू पिता हंसनाथ सिंह उम्र 22 वर्ष व भगवानपुर गांव के रहनेवाले सितेश उर्फ लालू पिता अपरबल यादव उम्र 21 वर्ष सभी थाना बलुआ को घेर कर एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो कारतूस, 12 बोर का दो कट्टा, 12 बोर का दो ब्लैंक कारतूस, 12 बोर का दो कारतूस व तीन एंड्रायड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस के पूछताछ में हथियार के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों ने पुलिस को बताया कि हम लोगों को हथियार दुर्गावती थाना के कानपुर गांव के रहने वाले भुरानी द्वारा दिया गया है. बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव का रहनेवाला बुलबुल पिता मुन्ना हम लोगों का साथी है, उसके पास से हथियार लाये हैं, हम लोग हथियार के शौकीन हैं. बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के फर्द बयान के आधार पर पांचों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत बलुआ थाना कांड संख्या 247/2025 दर्ज कर लिया है. बुलबुल व भुरानी तक पहुंच उसे अपनी गिरफ्त में लेने के लिए यूपी पुलिस ने जाल बिछाना शुरु कर दिया है. बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार का मानना है कि भुरानी की गिरफ्तारी के बाद एक बड़े हथियार तस्करी के रैकेट का खुलासा हो सकता है. # बिहार के हथियार सप्लायरों पर है यूपी पुलिस की पैनी नजर बिहार के हथियार सप्लायरों पर यूपी पुलिस की पैनी नजर है, क्योंकि 16 दिनों में दो बार बलुआ पुलिस की सूची में बिहार के हथियार सप्लायरों का नाम दर्ज हो चुका है. विगत 15 सितंबर को चहनियां क्षेत्र कस्बा में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि सैदपुर पुल पर एक युवक काले रंग का बैग लेकर खड़ा है, जिसका एक हिस्सा हल्का आसमानी रंग का है, वह पिस्टल व मैगजीन लिये हुए है जो साधन का इंतजार कर रहा है, उसे कहीं हथियार की डिलेवरी करनी है. इस सूचना पर तुरंत बलुआ पुलिस हरकत में आयी और उक्त स्थान पर पहुंच घेराबंदी किया, तो युवक भागने लगा. लेकिन, घेर कर उसे पकड़ लिया गया, गिरफ्तारी के बाद उसके बैग से 32 बोर के पांच पिस्टल जिस पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ था व 32 बोर पिस्टल की पांच मैगजीन बरामद की गयी. पूछताछ में पता चला कि 36 वर्षीय गिरफ्तार युवक मोहम्मद गुड्डू पिता सोहराब निवासी फलमंडी, मिलेट्री बाजार मुंगेर का रहने वाला है, जो भदोही जिला के वियगिरी पोखरा के रहने वाले विनय शर्मा को प्रति पिस्टल 25000 की दर से देने वाला था, जिसे विनय अधिक कीमतों पर अन्य लोगों को बेच दिया करता था. गुड्डू के खिलाफ बलुआ थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कांड संख्या 231/2025 दर्ज किया गया है और अब दुर्गावती थाना क्षेत्र के कानपुर के हथियार सप्लायर भुरानी का नाम सामने आया है, जिसके बाद यूपी पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. # बोले बलुआ एसएचओ इस संबंध में बलुआ एसएचओ अतुल कुमार ने कहा कि तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है, उनके द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस को बताया गया है कि कैमूर जिला अंतर्गत दुर्गावती थाना के कानपुर गांव के रहने वाला भुरानी ने उनको हथियार सप्लाई किया है, सभी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करते हुए पुलिस भुरानी का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन