कैमूर के दो युवाओं का कान्हा शांति वनम् के लिए हुआ चयन

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Dec 2025 4:52 PM

विज्ञापन

तेलंगाना में 25 से 28 दिसंबर तक विशेष शिविर में लेंगे भाग

विज्ञापन

तेलंगाना में 25 से 28 दिसंबर तक विशेष शिविर में लेंगे भाग भभुआ सदर. कैमूर जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि जिले के दो युवा विकास कुमार पांडेय व रविशंकर गुप्ता का चयन तेलंगाना राज्य स्थित विश्व प्रसिद्ध कान्हा शांति वनम् में आयोजित होने वाले विशेष शिविर के लिए किया गया है. यह शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास, मानसिक शांति और नेतृत्व क्षमता के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, दोनों चयनित युवा बिहार राज्य से चयनित अन्य प्रतिनिधियों के साथ 23 दिसंबर को कैमूर जिले से शांति वनम के लिए प्रस्थान करेंगे. कान्हा शांति वनम् में यह विशेष शिविर 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित होगा. इस दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, योग, आत्म-विकास, सकारात्मक सोच, अनुशासन, तनाव प्रबंधन व नेतृत्व कौशल से संबंधित विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दिया जायेगा. शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रशिक्षक व मार्गदर्शक युवाओं को जीवन में संतुलन, उद्देश्य और सेवा भावना के महत्व से अवगत करायेंगे. यह कार्यक्रम युवाओं को आत्मचिंतन के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा. विकास कुमार पांडेय व रविशंकर गुप्ता के चयन से कैमूर जिले में खुशी की लहर है. स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. लोगों को उम्मीद है कि शिविर से प्राप्त अनुभवों को दोनों युवा अपने जिले के अन्य युवाओं के साथ साझा करेंगे, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और शांति का संदेश फैलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन