मचियांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 19 Dec 2025 3:45 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मचियांव गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

भभुआ सदर. थाना क्षेत्र के मचियांव गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में चार महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल भभुआ में किया जा रहा है, जानकारी के अनुसार, मचियांव गांव में हुई मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के अजय बिंद की 17 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी तथा दूसरे पक्ष से संजय बिंद की पत्नी रीता देवी, विकास बिंद की पत्नी पूजा देवी, बिंदु बिंद की पुत्री शुमाली कुमारी, लालमोहर बिंद की पत्नी अनिता देवी और बिंदु बिंद के पुत्र कृष्ण कुमार घायल बताये जाते हैं. प्रथम पक्ष ने बताया कि अजय बिंद शुक्रवार को खलिहान में धान ओसावन का काम कर रहा था, तभी उसे खाना खाने के लिए बुलाने गयी उसकी पुत्री पूजा कुमारी के साथ रास्ते में गांव के ही कृष्ण कुमार और अनीता देवी, पूजा देवी तथा सोनाली कुमारी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया, जबकि दूसरे पक्ष ने बताया कि उनके परिवार के लोग पूर्व के विवाद में जेल में बंद है, जिन्हें मिलने के लिए वे शुक्रवार की सुबह जा रहे थे, इसी दौरान अजय बिंद और उनके लड़कों ने मिलकर मारपीट कर इन्हें घायल कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन