वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, पांच छात्र घायल

सांकेतिक तस्वीर
Kaimur News: भभुआ के जैतपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्स्ट इयर और थर्ड इयर के छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर गुरुवार की दोपहर जमकर मारपीट हुई. जिसमें पांच छात्र घायल हो गए. घायल छात्रों का भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया.
Kaimur News: (विकास कुमार की रिपोर्ट) भभुआ कार्यालय भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्स्ट इयर और थर्ड इयर के छात्रों के गुट के बीच गुरुवार की दोपहर जमकर मारपीट हुई. जिसमें कुल पांच छात्र घायल हो गए. घायल छात्रों का भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. इधर घटना की सूचना मिलने पर तुरंत भगवानपुर थाने की पुलिस इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची और छात्रों के दो गुटों के बीच चल रहे मारपीट को किसी तरह शांत कराया. घायल छात्रों को पुलिस गाड़ी और एंबुलेंस से भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया.
पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर जानकारी मिली कि जैतपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच में जमकर मारपीट हो रही है इस सूचना पर तत्काल भगवानपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पर पाया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के फर्स्ट इयर और थर्ड इयर के छात्र आपस में लाठी डंटा सहित अन्य सामग्रियों से मारपीट कर रहे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया है और तुरंत स्थिति पर काबू पाते हुए घायल छात्रों को इलाज के लिए भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई है.
छात्रों के बीच पिछले कई दिनों से गुटबाजी चल रही थी और वही गुटबाजी गुरुवार को मारपीट के रूप में बदल गई. जिस पर किसी तरह काबू पाया गया है.
वर्चस्व की लड़ाई, पुलिस कर रही मामले की जांच
भगवानपुर के एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रों के दो गुटों के बीच में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट हुआ है. जिसमें पांच लोग जख्मी हुए हैं. आगे जांच की जा रही है. इसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी की मूल रूप से किन कारणों को लेकर मारपीट हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










