स्कूलों में समय सारणी की अनदेखी पर बीइओ सख्त, रिपोर्ट तलब

Updated:
विज्ञापन

सफाई व दस्तावेजों में कमियां मिलने पर संकुल समन्वयकों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन

सफाई व दस्तावेजों में कमियां मिलने पर संकुल समन्वयकों को सौंपी जिम्मेदारी रामपुर. बीइओ तेजस्वी आनंद ने बुधवार को क्षेत्र के विद्यालयों के भ्रमण के दौरान पाया कि पठन-पाठन के लिए निर्धारित समय सारणी का पूर्णतः पालन नहीं किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में बुनियादी शिक्षण सामग्रियों का उपयोग न होना, परिसर, कक्षाओं व शौचालयों में स्वच्छता का अभाव तथा छात्र उपस्थिति व लेखा पंजी जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों का अद्यतन न रहना जैसी कमियां पायी गयीं. इन अव्यवस्थाओं को देखते हुए बीइओ ने विद्यालयों के दैनिक संचालन की नियमित निगरानी हेतु संबंधित संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक, संरक्षक व नोडल शिक्षक को गुरुवार से प्राधिकृत करने का आदेश दिया है. साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट बीआरसी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं. भ्रमण के दौरान इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गयी. इसमें देखा गया कि कई शिक्षकों द्वारा पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है. विदित हो कि विभागीय निर्देशों के आलोक में सभी शिक्षकों के लिए पोर्टल पर हाजिरी बनाना अनिवार्य है. उक्त परिस्थिति को देखते हुए इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा करने व आंकड़ों को व्यवस्थित रूप से एकत्रित व विश्लेषित करने हेतु नोडल शिक्षक अमित झा को प्रतिनियुक्त किया गया है. वे प्रतिदिन के आंकड़े कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने बताया कि कार्यहित में यह निर्णय लिया गया है ताकि व्यवस्था में सुधार लाया जा सके.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन