बेहतर करने वाली सेविका व सहायिका सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 78 की सेविका और सहायिका को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

भभुआ. जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के सफल संचालन को लेकर चलाये जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र ऑफ द वीक सम्मान के तहत रामगढ़ प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 78 की सेविका और सहायिका को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस संबंध में आइसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रेखा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू और गुणवत्तापूर्ण संचालन, बच्चों के पौष्टिक आहार और स्कूल पूर्व शिक्षा प्रदान करने, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य व टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने आदि कार्यों में इनके लग्न और निष्ठा को देखते हुए इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. ताकि इनके द्वारा किये गये कार्यों को देखकर आंगनबाड़ी के बेहतर संचालन को ले अन्य सहयोगियों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बन सके. मौके पर सम्मानित की जाने वाली सेविका पुष्पा देवी, सहायिका उर्मिला देवी सहित आइसीडीएस के राधे कुमार भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन