आंधी-पानी से पेड़ व बिजली के तार गिरने से घंटों ठप रहा आवागमन

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की शाम चमक-धमक के साथ हुई जमकर बारिश व तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया.

विज्ञापन

नुआंव पशु मेला के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़ भीषण गर्मी से मिली राहत पर बिजली संकट ने छुड़ाये पसीने कर्मनाशा. प्रखंड मुख्यालय दुर्गावती सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की शाम चमक-धमक के साथ हुई जमकर बारिश व तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में तेज हवाओं से सड़क पर वृक्ष व बिजली के तार टूट कर गिर पड़े, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ने के साथ ही आवागमन बाधित हो गया. बुधवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार से चली आंधी व पानी ने जमकर तबाही मचायी. तेज आंधी-पानी से कई जगह पेड़ टूटने के साथ ही टिन शेड व करकट उखड़ गये. इस तूफान से प्रखंड क्षेत्र में पावर ब्रेक हो गया, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली गुल हो गयी. हालांकि, एक-दो घंटे बाद ज्यादातर जगहों पर बिजली बहाल हो गयी. दरअसल, पश्चिमी हवाओं का दबाव बनने के कारण बुधवार की शाम अचानक आसमान में घने बादलों ने अपना डेरा डाल दिया व शाम करीब चार बजे से तेज रफ्तार आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी. तेज आंधी की वजह से प्रखंड के नुआंव स्थित पशु मेला के पास बीच सड़क पर पेड़ गिर गया, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. साथ ही, वहां 33 हजार व 11 हजार वोल्ट का तार भी टूट कर गिर गया. करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को रोड से हटा दिया, जिसके बाद परिचालन शुरू हो सका. अचानक उत्पन्न हुए दर्जनों फॉल्ट को ठीक करने में विद्युत कर्मियों के पसीने छूट गये, फिर भी वे व्यवस्था बहाल करने में तत्पर दिखे. आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग जहां थे, वहीं घरों में दुबक गये. बाइक सवारों को सफर बीच में ही रोककर शरण लेनी पड़ी. गुरुवार को भी आसमान में बदली छायी रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी निजात मिल गयी है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन