कुदरा में औद्योगिक परिसर से बिजली में तीन लाख का जुर्माना

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 3:35 PM

विज्ञापन

औद्योगिक परिसर से अवैध रूप से बिजली उपयोग किये जाने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

पुसौली. कुदरा थाना क्षेत्र के बाभनगवा गांव में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी कर औद्योगिक परिसर से अवैध रूप से बिजली उपयोग किये जाने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है. मालूम हो कि कुदरा के सहायक विद्युत अभियंता फतिंगन के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता मो जावेद अंसारी, कनीय सारणी पुरुष राधेश्याम गुप्ता तथा मानव बल लक्षुमण कुमार शामिल थे. दल ने बभनगांवा गांव निवासी मिर युनुस अख्तर के औद्योगिक परिसर पर छापेमारी की. जांच में पाया गया कि परिसर में मिर युनुस अख्तर की पत्नी नसरीन बेगम के नाम से विद्युत कनेक्शन है. लेकिन स्मार्ट मीटर को बाईपास कर मुख्य एलटी लाइन से तीन अतिरिक्त सर्विस तार जोड़कर विद्युत उपकरणों का संचालन किया जा रहा था. इस दौरान मीटर की वास्तविक खपत बाधित कर 6.24 केवीए भार पर बिजली चोरी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान ऊर्जा चोरी में प्रयुक्त पीवीसी तार को आंशिक रूप से काटा गया तथा मीटर को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया. इधर बिजली चोरी के आरोप में 3,01,358 रुपये की जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन