कैमूर में गोल्ड ₹1.59 लाख के पार, लहसुन-प्याज की कीमतों में आयी गिरावट
Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 27 May 2026 3:16 PM
अनाज मंडी
Kaimur News बाजार में मांग की कमी के चलते कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है.
Kaimur News (अमित कुमार सिन्हा) : बाजार में मांग की कमी के चलते कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है. मामूली उतार-चढ़ाव के बीच आज बुधवार को भी दोनों कीमती धातुओं के भाव स्थिर रहने की संभावना है. बाजार जानकारों के मुताबिक, वैश्विक और स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर होने से बाजार सुस्त नजर आ रहा है.सराफा बाजार का हाल: जानें आज का गोल्ड-सिल्वर रेट
स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, सोने और चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन फिलहाल इससे ज्यादा भाव गिरने की संभावना नहीं दिख रही है. बुधवार को सराफा बाजार में संभावित और मौजूदा कीमतें इस प्रकार रहीं (मेकिंग चार्ज अलग से)
:धातु और शुद्धता आज का संभावित भाव (बुधवार) कल का भाव (मंगलवार)
24 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम)₹1,59,540 (संभावित) ₹1,59,205
22 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम) ₹1,38,000
8 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम) ₹1,19,000
दी (प्रति किलो) ₹2,84,000
चांदी के जेवर (प्रति 10 ग्राम) ₹2,000
दी के बर्तन (प्रति 10 ग्राम) ₹2,200
थमी आलू-प्याज और लहसुन की तेजी
कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज की कीमतों में आ रही तेजी अब थमने लगी है. थोक मंडी में आज बुधवार को भी आलू जहां ₹800 से ₹1,010 प्रति क्विंटल बिका, वहीं प्याज का रेट ₹1,600 से ₹1,800 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. हालांकि, लहसुन में तेजी की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन अब भी क्वालिटी के अनुसार ₹40 से ₹50 प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में लहसुन के दाम अब स्थिर हो रहे हैं. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट भी गिरने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन अब आवक सुधरने से हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं.
आज का मंडी भाव
अनाज, तिलहन और सब्जियां (प्रति क्विंटल)
मंडी में बुधवार को अनाज, दालों और सब्जियों के भाव (रुपये प्रति क्विंटल में) नीचे दिए गए हैं:
अनाज और दालें
:गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500
धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100
चना: ₹4,800 से ₹5,400
मसूर: ₹5,500 से ₹6,200
अरहर: ₹6,500 से ₹7,500
तिलहन:सरसों: ₹5,000 से ₹5,800
. फुटकर/खुदरा बाजार में सब्जियां
आलू: ₹1,200 से ₹1,800
प्याज: ₹1,400 से ₹1,800
टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000 (शुरुआती भाव)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










