फिर जिले स्तर पर नर्सेज को मातृत्व अवकाश की स्वीकृति

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 27 Dec 2025 4:35 PM

विज्ञापन

ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन बिहार राज्य कमेटी के निरंतर संघर्ष और संगठित प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य की महिला नर्सेज को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

एआइआरएनएफ के प्रयासों से मिली राहत मोहनिया शहर. ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन बिहार राज्य कमेटी के निरंतर संघर्ष और संगठित प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य की महिला नर्सेज को बड़ी राहत मिली है. नर्सेज की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग मातृत्व अवकाश की स्वीकृति पूर्व की भांति जिला स्तर पर ही प्रदान किये जाने को लेकर फेडरेशन लगातार संवाद और प्रयास करता रहा. फेडरेशन के इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब 23 दिसंबर को संबंधित आदेश जारी कर दिया गया. आदेश के अनुसार अब मातृत्व अवकाश की स्वीकृति फिर से जिला के सक्षम पदाधिकारी द्वारा ही प्रदान की जायेगी. इस निर्णय से बिहार की हजारों महिला नर्सेज को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा और उन्हें अनावश्यक प्रक्रियाओं में उलझने से राहत मिलेगी. इस संबंध में एआइआरएनएफ बिहार राज्य कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि मातृत्व अवकाश की स्वीकृति फेडरेशन की निरंतर मेहनत, नर्सेज की एकजुटता और सकारात्मक संघर्ष का परिणाम है. उन्होंने इसे महिला नर्सेज के अधिकार, सम्मान और मातृत्व सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक व सराहनीय कदम बताया. साथ ही कहा कि नर्सेज से जुड़ी अन्य लंबित मांगों को लेकर भी फेडरेशन पूरी मजबूती के साथ संघर्ष जारी रखेगी. प्रदेश उप महासचिव सरोज कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिला नर्सेज को उनका अधिकार मिला है. यह निर्णय प्रदेश की सभी महिला नर्सेज के लिए बड़ी राहत देने वाला है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि फेडरेशन आगे भी नर्सेज के हित में पूरी तत्परता से कार्य करती रहेगी. ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन ने इस सकारात्मक निर्णय के लिए स्वास्थ्य मंत्री व संबंधित विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन