दुर्गावती के दो गांवों में नये उपस्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों छाता व अवर्हिया में गुरुवार को नये स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन
दुर्गावती.
प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों छाता व अवर्हिया में गुरुवार को नये स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डाॅक्टर संगीता सिन्हा ने फीता काटकर किया. मोके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, बी सीएम आशुतोष कुमार प्रभाकर, वरीय लिपिक त्रिभुवन सिंह, आशा आदि स्वास्थ्य कर्मी व पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीण मौजूद रहे. स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह स्वास्थ्य उपकेंद्र छाता गांव स्थित हाल फिलहाल सामुदायिक भवन में तथा अवर्हिया गांव स्थित लोहिया भवन में खोला गया है, जो सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक खुला रहेगा. एक- एक एएनएम तैनात रहेंगी. इन दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन ओपीडी का कार्य होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










