कैमूर: मारपीट मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी धराया, अन्य की तलाश जारी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी.
Kaimur News : पटना मोड़ के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था.
मोहनिया (कैमूर)से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Kaimur News : स्थानीय थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उगहनीडीह गांव निवासी दशरथ बिंद के पुत्र भरत बिंद के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को पटना मोड़ के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था.
पटना मोड़ के पास हुआ था विवाद
घटना के बाद घायल नजीश राइन के बयान पर मोहनिया थाना में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में मोहनिया थाना कांड संख्या 370/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में बुधवार रात पुलिस ने भरत बिंद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
फरार आरापियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया.
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










