बच्चों के सर्वांगीण विकास में पेरेंट्स व विद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण

बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है
फोटो 5संबोधित करते नीदरलैंड के शिक्षाविद पियर्सन चांद. बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है. एक बच्चा अपने पेरेंट्स, परिवार, विद्यालय व मित्रों से सीखता है. अगर सभी अपने सही भूमिका का निर्वहन करें तो बच्चे का सही दिशा में विकास होता है. उक्त बातें नीदरलैंड से आये शिक्षाविद् पियर्सन ने मानव भारती हेरिटेज विद्यालय में आयोजित अभिभावक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि जो व्यवहार हम करते हैं वही बच्चे सीखते हैं. हमें लड़के व लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए. जब हम दोनों को समान रूप से देखेंगे तो उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पेरेंट्स, परिवार, विद्यालय व मित्रों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. यदि सभी मिलकर बच्चों को सही मार्गदर्शन दें तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है. गुरुवार को मानव भारती हेरिटेज विद्यालय में आधुनिक शिक्षा, बाल विकास व अभिभावकों की भूमिका विषय पर बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने की, जबकि संचालन गोविंद प्रसाद ने किया. मौके पर विवेक पांडेय, मिथिलेश सिंह, रुबीना खातून, बिपिन सिंह, मिथुन सिंह, ज्योति सिंह, दिलीप गुप्ता, सरोज देवी, खुशबू सिंह व परीक्षित सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




