स्कूटी पलटने से शिक्षिका घायल, भभुआ रेफर

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसा उस समय हुआ जब वह विद्यालय पढ़ाने जा रही थीं. घायल महिला मोहनिया शहर के वार्ड 14 निवासी संदीप कुमार की पत्नी अमृता कुमारी बतायी जाती हैं. जानकारी के अनुसार, शिक्षिका अपने घर से ईदीलपुर प्राथमिक विद्यालय जा रही थीं. इसी दौरान कुर्रा गांव के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन