अनियंत्रित इ-रिक्शा पलटा, पिता-पुत्र समेत चार घायल

Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव के पास गुरुवार को एक इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन

भभुआ ग्रामीण. भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव के पास गुरुवार को एक इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, सोनहन थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अमरनाथ यादव अपने पुत्र प्रमोद कुमार के साथ भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. समारोह से लौटते समय वे इ-रिक्शा पर सवार होकर भभुआ आ रहे थे. इसी दौरान मसही गांव के पास इ-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में अमरनाथ यादव, उनका पुत्र प्रमोद कुमार, भगवानपुर के पतरिया गांव निवासी नचकू चौधरी तथा इ-रिक्शा चालक तोड़ी गांव निवासी महताब अंसारी घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को भगवानपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन घायलों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन