जमीन विवाद में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ईसरी मोड़ के समीप पूर्व के जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा की गयी मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

रामगढ़. थाना क्षेत्र के ईसरी मोड़ के समीप पूर्व के जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा की गयी मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान कमलेश तिवारी व लक्ष्मण तिवारी के रूप में हुई. घटना के बाद परिजनों ने दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के संबंध में घायल कमलेश तिवारी के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस तिवारी ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने माता-पिता व भाई-बहन के साथ इ-रिक्शा से अकोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गये थे. पूजा कर घर वापस लौटने के दौरान बंदीपुर डेरा ईसरी मोड़ के पास केशव यादव के पुत्रों ने उनके ई-रिक्शा में पहले टक्कर मार दी. इसके बाद आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उसके पिता व बड़े पिता गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान घायलों ने भी बताया कि यह हमला पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी. अस्पताल पहुंचे सब-इंस्पेक्टर ने घायलों का फर्द बयान दर्ज किया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि उक्त मामले में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपित संजय सिंह उर्फ टप्पू पिता केशो सिंह को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन