ePaper

कुदरा में राइस मिल मिस्त्री की अपराधियों ने पीट-पीटकर की हत्या

Updated at : 22 Apr 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
कुदरा में राइस मिल मिस्त्री की अपराधियों ने पीट-पीटकर की हत्या

दुस्साहस़ कुदरा के भैसवला गांव में किराये के मकान में रहता था युवक

विज्ञापन

कुदरा. कुदरा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात अपराधियों ने एक राइस मिल मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृत युवक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित रेडिया गांव निवासी सरोज पासवान के 20 वर्षीय बेटे रजनीश कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, युवक पछाहगंज के जेपी राइस मिल में मिस्त्री का काम करता था. सोमवार की शाम भैंसवला गांव में स्थित किराये के मकान से राइस मिल पर जाने के लिए निकला था. लेकिन, अपराधियों ने कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप बरगद के पेड़ के पास मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद अपराधी भाग निकले. इधर, घायल युवक की कराहने की आवाज सुनकर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान पहुंचे और उसे इलाज के लिए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद भभुआ के लिए रेफर कर दिया. जहां, डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. तीन दिनों से राइस मिल पर नहीं गया था युवक मृतक युवक कुदरा के पछाहगंज स्थित जेपी राइस मिल पर मिस्त्री का कार्य करता था. लेकिन, पिछले तीन दिन से परिवार से यह कह कर निकला रहा था कि हम राइस मिल पर जा रहे हैं. लेकिन, पिछले तीन दिनों से राइस मिल पर नहीं गया था. इसको लेकर पुलिस घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मृतक मूल रूप से चेनारी थाने के रेडिया गांव का निवासी है, लेकिन कई माह से कुदरा के लालापुर के समीप स्थित भैसवला गांव में किराये के मकान में रहता था. # क्या कहते हैं युवक के पिता मृत युवक के पिता सूरज पासवान ने बताया कि मेरा बेटा कुदरा के पक्षाहगंज में राइस मिल पर काम करने के लिए गया हुआ था. वहां से रात में वापस लौट रहा था. रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, तो उसको शौच लग गया और शौच करने के लिए रेलवे स्टेशन के किनारे झाड़ी के पास गया. जहां पहले से मौजूद 10 की संख्या में रहे अपराधी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इससे वह बुरी तरह घायल हो गया. जब टेंपो चालक ने मुझे फोन किया, तो वहां पहुंचा और टेंपो से उपचार कराने के लिए उसे सरकारी अस्पताल कुदरा ले गया. वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. भभुआ पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. # क्या कहते हैं डीएसपी इस संबंध में डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया की कुदरा में एक युवक की हत्या के सूचना पर जांच के लिए कुदरा पहुंचे थे. जहां आरपीएफ जवान से पूछताछ की गयी. इसके साथ ही आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है. मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन