श्रमिकों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर इटाढ़ी में हुआ विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर इटाढ़ी में हुआ विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेंगे मजदूर, बाल श्रम के खिलाफ एकजुट होने की अपील भभुआ सदर. अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैमूर के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रम विभाग इटाढ़ी परिसर में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर श्रम अधीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि जिले के श्रमिकों का कल्याण विभाग की प्राथमिकता है. उन्होंने बिहार भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत मिलने वाले लाभों स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व सहायता व पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. मुख्य अतिथि सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई हिमांशु पांडेय ने बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाते हुए अभिभावकों व नियोजकों से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की अपील की. पैनल अधिवक्ता रविंद्र पाल ने न्यूनतम मजदूरी कानून व कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर श्रमिक को निःशुल्क कानूनी सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है. प्राधिकरण के प्रभारी पदाधिकारी विनीत कुमार ने लोक अदालतों के माध्यम से विवाद निपटान की प्रक्रिया समझायी. श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने श्रमिकों के पंजीकरण को सरल बनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान पारा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा जागरूकता पंपलेट भी वितरित किये गये. अंत में आयोजन की सफलता पर सभी को धन्यवाद दिया गया व यह संकल्प लिया गया कि कोई भी श्रमिक अपने अधिकारों से अनभिज्ञ नहीं रहेगा. इस जागरूकता अभियान में जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे भविष्य में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में तेजी आयेगी.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन