पारिवारिक कलह में अधेड़ ने खाया जहर, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 55 वर्षीय अधेड़ ने जहर का सेवन कर लिया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 55 वर्षीय अधेड़ ने जहर का सेवन कर लिया. दुःखद घटना में अधेड़ की इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाये जाने के बाद मौत हो गयी. मृत अधेड़ ईशापुर गांव निवासी शिवदुलार गोंड़ का 55 वर्षीय बेटा रामनिवास गोंड़ बताया जाता है. परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह अधेड़ ने पारिवारिक विवाद को लेकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था. जहर के सेवन की जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए तत्काल ही चैनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो जाने और सीएचसी से रेफर किये जाने के बाद अधेड़ को गंभीर हालत में इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद अधेड़ को मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन एंबुलेंस से शव लेकर अपने गांव लौट गये.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन