बारातियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, सात जख्मी

Updated:
विज्ञापन

रतवार स्कूल के समीप हुई घटना, दो हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन

रतवार स्कूल के समीप हुई घटना, दो हायर सेंटर रेफर भभुआ सदर. रतवार स्कूल के समीप बारातियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार की देर रात लगभग 9:30 बजे की बतायी जाती है. घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव निवासी विपिन कुमार, कृष्ण कुमार, सेराज अली और चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी ऋषभ कुमार, सूरज कुमार तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के औसान गांव निवासी अभिषेक कुमार व अभिजीत कुमार शामिल बताया जाता है. सदर अस्पताल पहुंचे बारातियों ने बताया कि बारात दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव से ऑटो में सवार होकर सभी लोग भभुआ लैन शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे. तभी रतवार स्कूल के पास अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क के किनारे पलट गया. जहां आनंन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए औसान गांव के अभिजीत कुमार तथा अभिषेक कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया है. जबकि, पांच घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन