भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, व्यक्ति घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

केवढ़ी गांव में मंगलवार की देर शाम हुई मारपीट

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव में मंगलवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लाया. डॉक्टरों ने घायल का इलाज किया. घायल व्यक्ति मोहनिया थाना के केवढ़ी गांव निवासी राम गिरीश मुसहर का पुत्र शंकर मुसहर है. घायल व्यक्ति के पुत्र शत्रुघ्न मुसहर ने बताया कि मेरे पिता के नाम से लाल कार्ड पर दो डिसमिल जमीन मिली है. जमीन को लेकर मेरे चाचा व मेरे पिताजी में मारपीट हो गयी. इसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है. इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया की मंगलवार की देर शाम मारपीट के मामले में कुछ लोग आये थे. लेकिन, घायल परिजनों ने आवेदन नहीं दिया. आवेदन मिलने पर कार्रवायी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन