बसही बसावन स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 11 Dec 2025 4:45 PM

विज्ञापन

निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

विज्ञापन

कुदरा. स्थानीय प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय बसही बसावन में प्रबंध कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र चौबे, प्रधानाध्यापक रविशंकर सिंह तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता व मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जागरूकता भी बढ़ाती हैं. सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन