परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर छात्रों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 28 Dec 2025 4:00 PM

विज्ञापन

वर्ग छह से 12 तक के कम से कम 50 छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश

विज्ञापन

वर्ग छह से 12 तक के कम से कम 50 छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश रामपुर. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद ने सभी संकुल समन्वयक, संरक्षक, मध्य व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षकों को शनिवार को निर्देशित किया है कि परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर बच्चों का रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो इस कार्य को नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ग छह से 12वीं तक अध्ययनरत बच्चों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाना है. इसके निमित सभी प्रधानाध्यापकों को अपने अपने विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग छह से 12वीं तक के कम से कम 50 बच्चों का रजिस्ट्रेशन उक्त पोर्टल पर कराना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक कंप्यूटर व एंड्राइड मोबाइल के जानकार शिक्षक को प्राधिकृत किया जायेगा. यदि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो संकुल अथवा प्रखंड के नोडल शिक्षक का सहयोग प्राप्त करते हुये इस कार्य को पूर्ण किया जायेगा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि उक्त आदेश के आलोक में अपने अपने विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग छह से 12वीं तक के कम से कम 50 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें. अन्यथा किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही या कोताही बरते जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित करना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की बाध्यता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन