ePaper

प्रशांत किशोर ने महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated at : 09 Mar 2026 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार नव निर्माण अभियान के तहत जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को मोहनिया नगर पहुंचे.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. बिहार नव निर्माण अभियान के तहत जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को मोहनिया नगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नगर स्थित महावीर मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इसके बाद आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जानकारी के अनुसार, बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत उनका कैमूर जिले के भभुआ में कार्यक्रम निर्धारित था. इसी क्रम में मोहनिया से भभुआ जा रहे थे. इसी दौरान मोहनिया पहुंचने पर जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी सह जिला पर्षद सदस्य गीता पासी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नारेबाजी करते हुए उनका काफिला नगर में आगे बढ़ा. इस दौरान बड़ी संख्या में जनसुराज के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन