जीविका कार्यालय परिसर में पशु शिविर का आयोजन
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 5:06 PM
प्रखंड के जीविका कार्यालय के प्रांगण में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
अधौरा. प्रखंड के जीविका कार्यालय के प्रांगण में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका के पशु धन प्रबंधक आनंद कुमार व बीपीएम अभिषेक भास्कर द्वारा दीप जला कर किया गया. शिविर में 196 पशुपालकों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 600 पशुओं की जांच कर मुफ्त में दवा वितरण किया गया. इस अवसर पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार व पारा वेटरनरी महेश कुमार ने पशुपालकों को बताया कि पशु शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य पशु पालन का बेहतर ढंग से बढ़ावा देना व जीविका दीदियों को पशुपालन का रोजगार करने के लिए मदद प्रदान करना है. इस शिविर में जीविका दीदियों की भी काफी संख्या में भीड़ देखी गयी. इस अवसर पर रौशन कुमार, अविनाश कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, चंद्रमा शर्मा, चंद्रमा यादव, चंदेश्वर यादव, उपेंद्र यादव इत्यादि अन्य कई लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










