कैमूर में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रक से कार की भिड़ंत; बाल-बाल बचा चालक

Updated:
विज्ञापन
Accident

घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार की तस्वीर

Kaimur Road Accident: कैमूर में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार चलती ट्रक से पीछे से टकरा गई. हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

Kaimur Road Accident:(मैनुद्दीन शाह) कैमूर जिले के कर्मनाशा क्षेत्र में दुर्गावती थाना अंतर्गत कुल्हड़िया गांव के समीप मंगलवार की एक सड़क हादसा हुआ. कुल्हड़िया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार चालक को केवल मामूली चोटें आईं और उसकी जान बच गई.

मोहनिया से वाराणसी जा रही थी कार

जानकारी के अनुसार, कार मोहनिया से वाराणसी की ओर जा रही थी. जैसे ही वाहन कुल्हड़िया मोड़ के पास पहुंचा, तभी आगे चल रही ट्रक के पीछे कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सर्विस लेन में जा घुसी. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय पीछे से कोई अन्य भारी वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था.

स्थानीय लोगों ने निकाला चालक को बाहर

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद वाहन को सड़क से किनारे किया गया, ताकि यातायात प्रभावित न हो. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी तेज थी और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया था.

बड़ा हादसा टला, जांच की आवश्यकता

इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन की आवश्यकता बताई है. फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की उम्मीद है.

Also Read:बक्सर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक राहुल सिंह ने किया उद्घाटन; 16 टीमों में जोरदार मुकाबला

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन