कैमूर: दुर्गावती बाजार में गांजे जैसी मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Updated:
विज्ञापन
मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 225.32 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी दुर्गावती बाजार से हुई है.

विज्ञापन

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को एक आदमी को 225.32 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

दुर्गावती बाजार से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब 3:10 बजे दुर्गावती बाजार में कार्रवाई के दौरान वकील अंसारी, पिता सुकुर मोहम्मद अंसारी, निवासी दुर्गावती बाजार को 225.32 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गावती पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Also Read : कैमूर में क्रिकेट खेल रहे युवक को गोली मारने के मामले में खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार



विज्ञापन
Sachidanand Singh

लेखक के बारे में

By Sachidanand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन