कैमूर में क्रिकेट खेल रहे युवक को गोली मारने के मामले में खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कुड़ासन गांव में क्रिकेट खेल रहे युवक को गोली मारनेवाला गोलू साथी के साथ हुआ गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

कैमूर में क्रिकेट खेल रहे युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है. मुख्य आरोपी गोलू तिवारी और उसके साथी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद इस गोलीकांड की वजह बनी.

विज्ञापन

Kaimur Shooting Case Arrest : भभुआ थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव में क्रिकेट खेल रहे युवक को गोली मारने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू तिवारी और उसके साथी राहुल उर्फ मिथलेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक कट्टा और दो खोखा बरामद हुए हैं.

Kudasan Shooting Case Arrest : यूपी भागने की तैयारी में थे आरोपी

भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि 9 जुलाई की शाम कुड़ासन गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विनीत तिवारी को गोली मार दी गई थी. घायल युवक को पहले सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया. घटना के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस और डीआईयू टीम ने चैनपुर थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Kaimur News : जमीन विवाद बना गोलीकांड की वजह

पुलिस के अनुसार घायल विनीत तिवारी और आरोपी गोलू तिवारी के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. घायल के भाई पुनीत तिवारी के बयान पर गोलू तिवारी और राहुल उर्फ मिथलेश तिवारी के खिलाफ भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Bhabhua Murder Case : 24 घंटे में ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक

एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक पिस्टल, एक कट्टा और दो खोखा भी बरामद किए गए.

घायल विनीत पर भी पहले दर्ज हो चुका है मामला

एसडीपीओ ने बताया कि दिसंबर 2024 में घायल विनीत तिवारी पर भी गोलू तिवारी के घर पर फायरिंग करने का मामला दर्ज हुआ था. उस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. पुलिस के अनुसार इसी पुराने विवाद की रंजिश में यह गोलीबारी हुई.

सफल टीम को मिलेगा पुरस्कार

एसपी शिखर चौधरी ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने वाली पुलिस और डीआईयू टीम की सराहना की है. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन