कैमूर : कुदरा में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा खलासी, एनएचएआई ने रेस्क्यू कर बचाई जान
दुर्घटना के बाद छतिग्रस्त ट्रक | Prabhat Khabar Network
कुदरा के पुसौली बाजार के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में खलासी केबिन में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार के समीप रामपुर गांव जाने वाली सड़क के पास बुधवार की सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में पीछे चल रहा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसका खलासी केबिन में फंस गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.
आपके शहर में
टक्कर के बाद केबिन में फंसा खलासी
हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और कुदरा पुलिस मौके पर पहुंची. क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में खलासी फंसा हुआ था. एनएचएआई की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद घायल खलासी को इलाज के लिए कुदरा अस्पताल भेजा गया.
आधे घंटे तक सड़क पर लगा जाम
दुर्घटना के बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे आवागमन प्रभावित रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. एनएचएआई की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.
पुलिस ने संभाली स्थिति
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस और एनएचएआई की टीम की तत्परता से सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात व्यवस्था बहाल करायी गयी.
कोयला लदे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से हादसा
बताया जाता है कि दोनों ट्रक सासाराम की ओर से मोहनिया की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. पीछे चल रहा ट्रक समय पर नियंत्रण नहीं कर सका और आगे वाले ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे चल रहे ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका खलासी अंदर फंस गया.
आगे वाला चालक ट्रक लेकर हुआ फरार
हादसे के बाद आगे चल रहा कोयला लदा ट्रक मौके से निकल गया. बताया जा रहा है कि उसका चालक ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया. वहीं, पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
सासाराम: कौरहा झरना में बढ़ा जलस्तर, गुप्ता धाम जाने का रास्ता बंद, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए