कैमूर में कपल से मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की कार्रवाई
फरार आरोपी गिरफ्तार
कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में दंपति के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी रामअवतार यादव को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.
Chainpur Couple Assault Case : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव में दंपति के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदगांव निवासी रामअवतार यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Kaimur news : 27 जून को हुई थी मारपीट की घटना
थानाध्यक्ष ने बताया कि 27 जून को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. घटना में विनोद यादव और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मामले में विनोद यादव ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
तीन लोगों पर लगाया था मारपीट का आरोप
दर्ज शिकायत में विनोद यादव ने आरोप लगाया था कि रामअवतार यादव, उसके पुत्र पप्पू यादव और नीतीश यादव उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की. शोर सुनकर बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार विवाद और गाली-गलौज कर चुके हैं.
गुप्त सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार थे. गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर रामअवतार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.
Also Read : कैमूर के रामगढ़ में 200 घरों में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना ठप, अब चापाकल भी हुआ खराब
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए