कैमूर में तीन माह पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में तीन माह पहले हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. बहादुर चौहान पर हुए हमले के मामले में यह गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन

Chainpur Assault Case Arrest : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में तीन माह पहले हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी रामबाबू चौहान के रूप में हुई है. पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Kaimur news : 24 मार्च को हुई थी मारपीट की घटना

जानकारी के अनुसार 24 मार्च को हाटा नगर में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. घटना में बहादुर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मामले में उनके पुत्र अजीत कुमार ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए श्यामबाबू चौहान और रामबाबू चौहान पर मारपीट का आरोप लगाया था.

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. घटना के बाद दोनों फरार चल रहे थे. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रामबाबू चौहान अपने क्षेत्र में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.



विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन