कैमूर में दूसरे दिन भी लगा भीषण जाम, बालू लदे वाहनों से ट्रैफिक ठप; जीटी रोड बना पार्किंग स्थल

Updated:
विज्ञापन
Traffic

Kaimur News: कैमूर में यूपी बॉर्डर पर बालू लदे वाहनों की लंबी कतारों के कारण जीटी रोड पर लगातार दूसरे दिन भीषण जाम लग गया. तीन किलोमीटर तक फैले जाम में वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे यात्रियों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Kaimur News:(मैनुद्दीन शाह) कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जीटी रोड पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले लेन में बालू लदे भारी वाहनों की लंबी कतार लग जाने के कारण पूरा मार्ग बाधित हो गया. बार्डर से लेकर चिपली तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और यातायात व्यवस्था चरमरा गई.

बालू लदे वाहनों की कतार से ठप हुआ यातायात

जानकारी के अनुसार, यूपी की ओर जाने वाली लेन में बालू लदे ट्रक दो-दो कतारों में खड़े रहे. इस वजह से छोटे वाहन, बसें, कारें, एम्बुलेंस और अन्य ट्रक रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए. सुबह से लेकर दोपहर तक स्थिति लगातार बिगड़ती रही और वाहन चालकों को तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों का समय लग गया. भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मरीजों और यात्रियों को हुई भारी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार को भी बार्डर से धनेछा तक जाम की स्थिति बनी रही थी, जबकि मंगलवार को हालात और अधिक खराब हो गए. जाम के कारण कई एम्बुलेंस भी घंटों फंसी रहीं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका. यात्रियों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम से उनकी यात्रा प्रभावित हो रही है और रोजमर्रा के कार्यों में भी देरी हो रही है.

यूपी में कार्रवाई के बाद बिहार सीमा पर बढ़ी भीड़

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बालू लदे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस कार्रवाई के कारण बड़ी संख्या में बालू ट्रक बिहार सीमा पर आकर खड़े हो जाते हैं. जैसे ही यूपी में अभियान चलता है, वाहनों की कतार बिहार सीमा पर लग जाती है और जीटी रोड पर भारी दबाव बन जाता है. कार्रवाई रुकने के बाद ये वाहन फिर से यूपी की ओर बढ़ने लगते हैं, जिससे यह समस्या लगातार बनी रहती है.

प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन जाम की समस्या को नियंत्रित करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है. सड़क पर लंबे समय तक खड़े भारी वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. लोगों ने मांग की है कि इस रूट पर नियमित निगरानी, ट्रैफिक नियंत्रण और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिल सके और आम जनता को परेशानी न हो.

Also Read:बक्सर में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर, लग्जरी वाहनों से सप्लाई जारी; पुलिस की निगरानी पर सवाल

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन