होल्डिंग टैक्स बकायेदारों पर नगर पंचायत सख्त, बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी

Updated at : 11 Mar 2026 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स बकायेदारों पर नगर पंचायत सख्त, बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी

KAIMUR NEWS.नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से होल्डिंग टैक्स बकाया रखने वाले लोगों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि जिन लोगों का कई वर्षों से होल्डिंग टैक्स बकाया है और बार-बार सूचना देने के बावजूद जमा नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

31 मार्च तक टैक्स जमा करें, ब्याज माफी योजना का उठाएं लाभ फोटो:-16नगर पंचायत मोहनिया प्रतिनिधि, मोहनिया शहर नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से होल्डिंग टैक्स बकाया रखने वाले लोगों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि जिन लोगों का कई वर्षों से होल्डिंग टैक्स बकाया है और बार-बार सूचना देने के बावजूद जमा नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. ऐसे बकायेदारों का बिजली कनेक्शन भी काटा जा सकता है.उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा लगातार लोगों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसके बावजूद कई लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे नगर पंचायत को राजस्व की क्षति हो रही है. ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई शुरू की जायेगी.गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से 31 मार्च तक विशेष योजना चलायी जा रही है, जिसके तहत होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज पूरी तरह माफ किया जा रहा है.इओ ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे 31 मार्च से पहले अपना बकाया होल्डिंग टैक्स जमा कर इस योजना का लाभ उठाएं. अन्यथा इसके बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन