छांव गांव से शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र के छांव गांव में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी की

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के छांव गांव में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर 18 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान छांव गांव निवासी संजित कुमार, पिता सोनाराम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छांव गांव में एक अंडे की दुकान पर शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके घर से 18 बोतल शराब बरामद की गयी. बरामद शराब और गिरफ्तार धंधेबाज को पुलिस थाने ले आयी. थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि छांव गांव में छापेमारी के दौरान 3.6 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन