ePaper

kaimur News : अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की सूची तैयार करें सभी थानेदार : एसपी

Updated at : 06 Sep 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
kaimur News : अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की सूची तैयार करें सभी थानेदार : एसपी

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं पुलिस पदाधिकारी : एसपी

विज्ञापन

भभुआ सदर. शनिवार को एसपी हरिमोहन शुक्ल ने पुलिस कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. अपराध निवारण गोष्ठी के दौरान अगस्त माह में प्रतिवेदित कांडों के कारणों व अनुसंधान के प्रगति की समीक्षा की गयी. एसपी ने इस माह भी अधिक से अधिक कांडों को प्रतिवेदित करने का निर्देश अफसरों को दिया है. अपराध गोष्ठी में एसपी ने थानाध्यक्षों और पुलिस अफसरों को विशेष अभियान चलाकर लंबित कांडों के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने व चिह्नित अपराधियों की पहचान कर सूची बनाने को का निर्देश दिया है. एसपी ने अनुसंधान में विशेष-अविशेष कांडों के लंबित व निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की और सभी थानेदारों को विगत माह के निष्पादित कांडों में शत-प्रतिशत फाइनल केस डिस्पोजल व फाइनल फॉर्म सबमिट करने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी ने इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने थाना अंतर्गत लंबित वारंट-इश्तेहार, कुर्की का मिलान अभियोजन शाखा से करते हुए तेजी से निष्पादन करने, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जनता दरबार, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, वरीय पदाधिकारी व अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से निर्गत परिवाद पर की गयी कार्रवाई को अद्यतन स्थिति में रखने का निर्देश दिया. वहीं, सभी थानेदारों को थाने में संधारित सभी पंजी जैसे फरारी पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत बही, गुंडा पंजी, एमओ इंडेक्स, अल्फाबेटिकल इंडेक्स, सीडी पार्ट-वन, सीडी पार्ट-टू और सीडी पार्ट-थ्री, अपराध पंजी इत्यादि को अद्यतन स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया. एसपी ने जुलाई माह के कांडों के रिपोर्टिंग एवं डिस्पोजल कांडों का जायजा लिया और पूर्व से लंबित कांडों का निबटारा करने हुए आदेश दिया. क्राइम मीटिंग में एसपी ने इआरएसएस डायल-112 के रिस्पॉन्स समय को सुधारने, डोजियर के सत्यापन व नये डोजियर खोलने, गृहभेदन व चोरी की रोकथाम के लिए रात्रि गश्ती व बीट वाइज गश्ती का रोड मैप तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही 300 दिनों से अधिक लंबित कांडों का निबटारा व महिला हेल्प डेस्क की स्थिति को बेहतर करने, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के आदेश के आलोक में थानावार न्यूनतम एक चिह्नित अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश भी सभी थानेदारों को दिया. क्राइम मीटिंग में एसपी ने चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा घटनास्थल निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने सभी शाखा जैसे लेखा शाखा, पासपोर्ट शाखा, चरित्र सत्यापन शाखा, विधि शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, मानवाधिकार शाखा, मद्यनिषेध शाखा एवं डाक शाखा के कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा भी लिया. क्राइम मीटिंग के दौरान शनिवार को एसडीपीओ भभुआ उमेश कुमार, डीएसपी मोहनिया प्रदीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र प्रसाद, भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित जिले के सभी थाना अध्यक्ष और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन