ePaper

शराब के नशे में पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार

Updated at : 13 Jan 2026 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार

दहेज में चार चक्का नहीं लाने पर महिला से मारपीट व प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन

दहेज में चार चक्का नहीं लाने पर महिला से मारपीट व प्रताड़ना का आरोप भभुआ सदर. शराब के नशे में पत्नी पर जानलेवा हमला करने और घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है. नशे में धराया आरोपित शहर के वार्ड 13 निवासी पवन जय बहादुर तिवारी बताया जाता है. पति के प्रताड़ना और मारपीट से तंग महिला ने दहेज में चार चक्का मांगने सहित मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करायी है. उसने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी. मंगलवार की सुबह पति शराब के नशे में आया और मायके से दहेज में चार चक्का गाड़ी मांगकर नहीं लाने पर उसे प्रताड़ित करने लगे. इसके बाद पति बाल से घसीटते हुए किचन में ले गये और गैस खोल दिया और उसके गर्दन पर चाकू रख दिया. इस बीच उसके शोर करने पर अगल बगल के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तब जाकर उसकी जान बची. इसके बाद नशे में रहे उसके पति ने टीवी व मोबाइल भी पटककर तोड़ दिया. इसके बाद डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना पर डायल 112 की पुलिस आरोपित पति को पकड़कर थाने ले गयी. महिला की शिकायत पर अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन