ePaper

पर्वतपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन घायल

Updated at : 23 Apr 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
पर्वतपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन घायल

चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव का मामला

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस मारपीट के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इस मारपीट के बाद परिजनों के द्वारा घायलों को चैनपुर थाना लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. घायलों में पर्वतपुर गांव निवासी राम केवल राम, प्रभु राम, बलिराम राम, किशुनी राम, दुलारचंद राम, जयप्रकाश राम सहित अन्य लोग शामिल हैं.

घायल दुलारचंद राम ने बताया कि गांव के ही बच्चों के साथ उसके घर के भी बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. इसी क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के विवाद को लेकर गुरुदेव यादव, लल्लू यादव, संजय यादव सहित अन्य लोग झगड़ा करने लगे. मना करने पर वे लोग हाथ में लिये लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिये. इस दौरान बचाने के लिए आये उनके घर के अन्य सदस्यों के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. सभी लोग घायल हो गये. दोनों तरफ से इस मारपीट के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए. इसमें कई के सिर भी फटे हैं. खून से लथपथ सभी लोगों को परिजनों ने चैनपुर थाना लाया. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों ही पक्ष के घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है, जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन