बिनपुरवा मारपीट मामले में पांच महिलाएं सहित 16 पर प्राथमिकी दर्ज, सभी फरार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Nov 2025 4:53 PM

विज्ञापन

बिनपुरवा गांव में जमकर की गयी मारपीट के मामले में घायल गांधी बिंद द्वारा गांव की पांच महिलाओं के साथ कुल 16 लोगों पर प्राथमिक दर्ज करायी गयी है

विज्ञापन

फाॅलोअप प्रतिनिधि नुआंव. गुरुवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर बिनपुरवा गांव में जमकर की गयी मारपीट के मामले में घायल गांधी बिंद द्वारा गांव की पांच महिलाओं के साथ कुल 16 लोगों पर प्राथमिक दर्ज करायी गयी है, जिसमें 11 पुरुष व पांच महिलाओं के नाम शामिल हैं. थाने को दिये गये आवेदन में गांधी ने बताया है कि गुरुवार की रात पहले से बच्चों के मामूली विवाद को लेकर प्लान के तहत आरोपितों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया गया, जिसमें परिवार के लगभग 10 लोग घायल हो गये हैं. पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन में गांव के दुबारी बिंद, रामबली बिंद, रामदयाल बिंद, रामलाल बिंद सहित छह अन्य लोगों के नाम शामिल हैं, जबकि महिलाओं में पूनम देवी, सीमा देवी, बरबरी देवी, पुष्पा देवी व राधिका के नाम शामिल हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर कांड के आइओ आशुतोष कुमार ने कहा कि प्राथमिक दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की रात में ही उनके घर पर छापेमारी की गयी थी, जिसमें सभी लोग घर से फरार मिले हैं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही सभी आरोपित पकड़े जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन