Kaimur News दोपहर में चुभेगी धूप, शाम को राहत लेकर आ सकती है तेज हवा और गरज के साथ बौछारें
प्रतीकात्मक
Kaimur News कैमूर जिले में पिछले दिनों पड़ी बेहिसाब गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज जरूर बदला है. इस मामूली बारिश और हवा के चलते तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है
Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले दिनों पड़ी बेहिसाब गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज जरूर बदला है. इस मामूली बारिश और हवा के चलते तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तपती धूप से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन इसके तुरंत बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उमस और चिपचिपी गर्मी का यह दौर आज शुक्रवार को भी बरकरार रहने की पूरी संभावना है.कैमूर का आज का संभावित तापमान और वेदर प्रोफाइल
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, लगातार चल रही पुरवा हवा और हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर 41 प्रतिशत से अधिक होने के कारण उमस का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. आज शुक्रवार का मौसम चार्ट कुछ इस प्रकार रहने का अनुमान है:
मौसम मानक संभावित स्थिति
अधिकतम तापमान लगभग 36°C से 38°C
न्यूनतम तापमान लगभग 27°C से 29°C
हवा की रफ्तार 25 से 30 किमी प्रति घंटा (पूरब से पश्चिम की ओर)
हवा में आर्द्रता 41 प्रतिशत से अधिक
शाम को आंधी-बारिश का अनुमान
आज दिनभर आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, जिससे धूप की तपिश थोड़ी कम महसूस हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज शुक्रवार की देर शाम 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे रात के समय थोड़ी ठंडक मिल सकती है.
दोपहर 10 बजे के बाद सावधानी बरतने की सलाह
दिन में तेज धूप और भारी उमस के कारण फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है:
सुबह 10:00 बजे के बाद बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें.
धूप और हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव के लिए अपने साथ गमछा, टोपी, हेलमेट या छाता जरूर रखें.
शरीर में पानी की कमी न होने दें और लगातार तरल पदार्थों का सेवन करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










