वैज्ञानिक तरीके से खेती के लिए किसानों को किया जागरूक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 16 Dec 2025 4:23 PM

विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत पाढ़ी गांव में भी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया

विज्ञापन

चांद. किसानों को जानकारी देने तथा आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए सभी पंचायतों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत प्रखंड अंतर्गत पाढ़ी गांव में भी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य विषय दलहन व तिलहन की वैज्ञानिक खेती था, जिसमें गेहूं संबंधी विशेष जानकारी किसानों के बीच मुहैया करायी गयी और पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम में धीरेंद्र पासवान, वार्ड सदस्य, सौम्या कुमारी, कृषि वैज्ञानिक केवीके अधौरा मनीष कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गीता कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, गौरव तिवारी, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, ⁠किसान सलाहकार मनोज सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे. इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार के जानकारी दी व किसानों को उन्नत खेती से अधिक लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन