चैनपुर में आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुई ईद

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 3:53 PM

विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया क्षेत्र का दौरा

विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया क्षेत्र का दौरा चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र में प्रेम व भाईचारे का पर्व ईद पूरे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया. शनिवार को सुबह आठ बजे ईदगहिया स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी. इसके बाद शाही जामा मस्जिद चैनपुर, बिउर, सिकन्दरपुर, हाटा सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद पूरे दिन एक-दूसरे से गले मिलने व बधाइयां देने का सिलसिला जारी रहा. मीठी सेवइयों की खुशबू घरों से निकलकर गलियों व सड़कों तक पहुंच रही थी. इत्र व सेवइयों की महक से पूरा क्षेत्र सुगंधित हो गया था. सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस पूरी तरह चौकस दिखी. सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद अपने दल-बल के साथ पूरे दिन गश्ती करते देखे गये, वहीं अंचलाधिकारी भी विधि-व्यवस्था का जायजा लेते नजर आये. ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए बसपा नेता राजा खान भी पहुंचे, जहां उन्होंने नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर बधाई दी. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने गले मिल लोगों को दी ईद की बधाई स्थानीय विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान भी सोमवार को ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने सबके साथ ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी. उन्होंने लोगों से मिलजुलकर ईद मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह पर्व सभी को गले लगाने का मौका देता है. मंत्री ने कहा कि सभी को आपसी मतभेद मिटाकर इस पर्व को मनाना चाहिए. मंत्री ने आगे कहा कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है. उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान चैनपुर भी आ रहे हैं, जहां वे कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन