ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र में पीडीडीयू-गया रेलखंड पर कर्मनाशा स्टेशन के पश्चमी भाग में हादसा

विज्ञापन

कर्मनाशा.

दुर्गावती थाना क्षेत्र में पीडीडीयू-गया रेलखंड पर

कर्मनाशा स्टेशन के पश्चमी भाग में खजुरा गांव के पास बुधवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. इसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से पश्चिम तरफ खजुरा गांव के पास कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर जा रहे थे. इस दौरान लोग एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत स्थिति में दिखा. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दुर्गावती पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान करने की कोशिश की. लेकिन, पुलिस के लाख हाथ पैर मारने के बावजूद भी अब तक शव की पहचान नहीं हो पायी. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभूआ भेज दी. थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. लेकिन, शव की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि, पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त करने की हर संभव प्रयास की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन