ठनका गिरने से मृत तीन महिलाओं के आश्रितों को दी गयी मुआवजा राशि

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को आकाशीय बिजली से तीन महिलाओं की हुई थी मौत

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

थाना के दनियालपुर कुरई गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली से तीनों मृत महिलाओं के आश्रितों के खाते में चार-चार लाख रुपये की राशि ट्रांसफर करने के कागजात मोहनिया विधायक संगीता कुमारी व सीओ ने परिजनों को दिया. मालूम हो की सोमवार की सुबह दानियालपुर कुरई गांव में खेत में धान की सोहनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी थी. मृतकों में मगरी देवी पति अशोक राम, प्रमिला देवी पति मदन राम और कुमारी देवी पति मनोज राम शामिल थीं. घटना के बाद प्रशासन की ओर से आपदा के तहत पीड़ित परिजनों को यह आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी है. मंगलवार को सभी तीन मृतका के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि के कागजात विधायक व सीओ ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन