भौजाई से विवाद होने पर बीए की छात्रा ने खाया जहर, मौत

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :30 Apr 2025 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
भौजाई से विवाद होने पर बीए की छात्रा ने खाया जहर, मौत

रेफर के बाद सदर अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन

भभुआ सदर.

घर में भौजाई के साथ हो रहे झगड़ा व विवाद से आहत एक 22 वर्षीय युवती ने बुधवार को कीटनाशक खा लिया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया. डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृत युवती की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के लबेदही गांव निवासी परमा चौधरी की बेटी सुनीता कुमारी के रूप में की गयी है. मृतका के पिता ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां है. एक बेटा दुबई में काम करता है, जबकि दूसरा बेटा गांव पर ही रहता है. एक बेटी की उसने शादी कर दी है. एक अविवाहित बेटी थी, जो मोहनिया के महाराणा प्रताप कॉलेज में बीए में पढ़ रही थी. लेकिन, उसके दोनों बेटों की पत्नियां अक्सर उसके साथ झगड़ा विवाद करते रहते थीं. आये दिन घर में किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था. बुधवार को सुबह 9 बजे वह घर से कीटनाशक खाकर रामगढ़ की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे लड़खड़ाते देख गांव का ही एक युवक उसे बाइक से इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले गया. जहां जहर खाये होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के क्रम में सुबह 10 बजे उसकी बेटी की मौत हो गयी. बुधवार को बेटी के शव से लिपटकर रोती बिलखती मां इंदु देवी ने बताया कि उसकी बेटी बीए में पढ़ रही थी और उसका दो मई से कुदरा में परीक्षा होनेवाली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन