सर्पदंश की आशंका में बच्चा अचेत, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में सर्पदंश की आशंका से एक बच्चा अचेत हो गया.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में सर्पदंश की आशंका से एक बच्चा अचेत हो गया. उसे परिजनों ने तत्काल अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, जिगिना निवासी दीपक पांडे का पुत्र सूरज पांडे शुक्रवार की रात घर की छत पर सो रहा था. शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह अचानक चिल्लाते हुए नीचे आया और परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है. यह सुनते ही घर में अफरातफरी मच गयी. परिजनों ने बिना देर किये बच्चे को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और उसे निगरानी में रखा. अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ सुशील कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बच्चे में सर्पदंश के स्पष्ट लक्षण नहीं पाये गये हैं. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है, फिर भी एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा गया है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन